फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी में गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी में सोमवार को एक जान चली गई। मैलानी से डालीगंज जाने वाली ट्रेन रुकी नहीं थी, कि यात्री उसमें सवार होने की कोशिश करने लगा। पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उनका पैर कट गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि जिला हरदोई के थाना पाली के गांव सहजनपुर निवासी 45 वर्षीय नितिन मिश्रा प्लेटफॉर्म पर खड़े थे। ट्रेन संख्या 55083 दोपहर करीब एक बजे स्टेशन पर आई। उसके रुकने से पहले ही उसमें सवार होने की कोशिश में नितिन गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी रामसहाय ने उनके परिजनों को सूचित करके युवक का शव सिविल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें