फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेट्रोल की बोतल लेकर एसडीओ की कार के नीचे लेटा युवक

विज्ञापन
मितौली विधुत उपकेंद्र पर एसडीओ की गाड़ी के पास लेटा उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
मितौली। करीब एक साल पहले पैसा देने पर भी बिल जमा न होने से आक्रोशित एक युवक पेट्रोल की बोतल व माचिस लेकर एसडीओ की निजी कार के नीचे लेट गया। युवक ने एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तीन घंटे बाद उसका बिल जमा कर युवक को शांत कराया गया।
विज्ञापन

मितौली क्षेत्र के मदारपुर गांव के रहने वाले अरुण दीक्षित ने बताया कि उसके पिता रामसरन के नाम बिजली कनेक्शन है। जनवरी में उसका बिल 1,06,717 रुपये था। उस समय ओटीएस योजना के तहत उससे बिजली निगम के लोगों ने करीब 62,000 रुपये बिजली बिल शून्य कराने के लिए मांगे थे।
उसने एक व्यक्ति को 15 जनवरी को 60,000 दिए थे। इस पर उसे 16 जनवरी को 21,444 रुपये की रसीद पकड़ा दी गई थी। अरुण दीक्षित जनवरी से ही अपना बिल शून्य कराने के लिए एसडीओ, विद्युत उपकेंद्र व अन्य कर्मचारियों के चक्कर लग रहा था। हर बार उसे ओटीएस योजना फिर से चालू होने का भरोसा देकर टरकाया जा रहा था।
विज्ञापन

हाल ही में जब 15 दिसंबर से ओटीएस योजना शुरू हुई तो फिर से वह जिम्मेदारों पर अपना बिल शून्य करने का दबाव बनाने लगा। पहले की तरह इस बार भी उसे आश्वासन ही मिला। आखिरकार शनिवार को वह एक बार फिर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचा। युवक एसडीओ हबीब खान से शेष पैसे जमा कर बिल शून्य करने की बात कहने लगा।
इस पर बात बिगड़ गई। वह एक बोतल में पेट्रोल और माचिस लेकर एसडीओ की निजी कार के नीचे लेट गया। इससे हड़कंप मच गया। वह बिना बिजली बिल शून्य कराएं मौके से न जाने और जबरदस्ती करने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की जिद पर अड़ गया। करीब तीन घंटे चले मान मनौव्वल के बाद आखिरकार उसका शेष बिल 48,797 रुपये जमा कर उसे रसीद दी गई। तब जाकर युवक शांत हुआ। एसडीओ हबीब खान ने बताया कि युवक द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें