फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ईद की खरीदारी करने बहराइच जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। ईद की खरीदारी करने बहराइच जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पठान वार्ड निवासी शरीफ का 22 वर्षीय पुत्र आरिफ अपने 25 वर्षीय दोस्त अनीस साथ बाइक से ईद की खरीदारी करने बहराइच जा रहा था। इसी दौरान पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जालिमनगर पुल पार करते ही मोतीपुर थाना क्षेत्र में सामने से आ रही कार को क्राॅस करते ही ट्रक के नीचे आ गया। इससे आरिफ की दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें