फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कहां से आ रही शहर में अवैध असलहों की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूरे जिले में अवैध असलहों की भरमार है। पुलिस की कार्रवाई सुस्त होने की वजह से घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। सबसे ज्यादा बरामदगी सदर कोतवाली क्षेत्र हुई हैं।
विज्ञापन

3/25 के मुकदमों को भले ही पुलिस गुडवर्क समझ रही हो, लेकिन जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह चौकाने वाले हैं। इससे एक बात तो साफ है कि असलहे बनाने के लिए जिले में अवैध फैक्टरियां चल रही हैं।
बीते दिनों शहर में हुई दो हत्याओं में जिन असलहों का प्रयोग किया गया, वे भी अवैध थे। शहर के हरिकरन मैरिज लॉन में जरा से विवाद के बाद हत्यारोपियों ने दूल्हे के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में भी पुलिस ने तमंचे का प्रयोग होने की बात कही थी।
विज्ञापन


आरोपी के पास से तमंचा बरामद भी हुआ था। दूसरी घटना शहर के मिश्राना चौकी से महज दस कदमों की दूरी पर हुई थी। अमोघ उर्फ देव सेठ की हत्या में प्रयोग होने वाले तमंचा 12 बोर का बताया गया था। संवाद



सबसे ज्यादा बरामदगी सदर कोतवाली क्षेत्र से



अवैध असलहों की बरामदगी में सदर कोतवाली सबसे आगे है। ज्यादा बरामदगी होने के पीछे यह बात तो सच है कि कहीं न कहीं युवाओं के हाथों में अवैध असलहों का कारोबार आसपास की तहसीलों में ही हो रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज आंकड़ों पर नजर डालें तो कोतवाली सदर इलाके में एक जनवरी से लेकर 20 मार्च तक कुल 53 लोगों के पास से अवैध असलहे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों में सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं।

-



एक जनवरी से लेकर 20 मार्च तक के आर्म्स एक्ट के मुकदमों के आंकड़े
कोतवाली सदर 53, खीरी 19, फरधान 15, शारदानगर 11, साइबर थाना 00, गोला 30, मैलानी 17, भीरा 30, हैदराबाद 20, मोहम्मदी 45, पसगवां 25, उचौलिया 23, मितौली 15, मैगलगंंज 24, नीमगांव 15, धौरहरा 44, ईसानगर 43, खमरिया 34, पलिया 13, फूलबेहड़ 19, मझगई 16, संपूर्णानगर 11, चंदन चौकी 01, गौरीफंटा 00, निघासन 06, पढुआ 30 , सिंगाही 12 व तिकुनिया से 15 अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन








अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए एक टीम बनाई जाएगी, जो निगरानी करते हुए इन घटनाओं पर लगाम लगाएगी।

संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें