फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: करंट लगने से ट्यूबवेल में गिरा युवक, डूबने से थम गईं सांसें

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। ट्यूबवेल पर पानी पीने गया एक युवक करंट लगने से पानी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मझगईं कस्बा निवासी 35 वर्षीय साजिद कुरैशी सोमवार सुबह पलिया निघासन मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास एक खेत में लगे ट्यूबवेल पर पानी पीने गए थे। बताया जाता है कि वहां पानी पीते समय ट्यूबवेल पर अचानक करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर साजिद ट्यूबवेल में गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजन बताते हैं कि वह सुबह में कबाड़ इकट्ठा करने के लिए घर से निकले थे, काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। पलिया निघासन मार्ग पर स्थित खेत के ट्यूबवेल से शाम छह बजे उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

मृतक साजिद कुरैशी कबाड़ी का काम कर अपने परिवार का भरणपोषण करते थे। वह मूल रूप से थाना निघासन क्षेत्र के गांव दुबहा के रहने वाले थे। बीते दस साल से वह अपनी ससुराल मझगईं कस्बा में रह रहे थे।
विज्ञापन



तख्त से गिरकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत



ममरी। अहमद नगर निवासी आकाश कुमार की ढाई वर्षीय बच्ची राधिका सोमवार सुबह घर में पड़े तख्त पर खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक तख्त से नीचे पड़ी गिट्टी पर आ गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार करते हुए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की मां गुड्डी देवी ने घटना के बाद पुलिस को तहरीर दे दी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव दफना दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें