फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुप्तीनाथ तीर्थ के पास नहाते समय युवक डूबा, मौत

Fri, 13 Jun 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। थाना क्षेत्र के गुप्तीनाथ मंदिर के पास बने तीर्थ में नहाते समय पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के गौरा गांव निवासी अमन गुप्ता (24) पुत्र रामबिहारी गुप्ता अपने चाचा अंकुर गुप्ता के साथ बृहस्पतिवार दोपहर बाद गुप्तीनाथ शिव मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद अमन तीर्थ में नहाने लगा। नहाते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शोर सुनकर आस-पास मौजूद लोग बचाने में जुट गए। गंभीर हालत में अमन को बाहर निकाल कर लाए।
विज्ञापन

सूचना पर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि तीर्थ स्थल के पास लगे ट्यूबवेल के पानी में नहा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें