यूरिया के अभाव में समिति पर पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : संवाद
ममरी। ब्लाॅक कुंभी गोला क्षेत्र की 100 टन भंडारण की क्षमता वाली साधन सहकारी समिति ममरी और ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र की सहकारी समिति, रोशननगर में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। मजबूरन किसान प्राइवेट दुकानों से महंगे रेट पर यूरिया खरीदने को विवश हैं। रोशननगर के प्रधानपति रियाजत अली आदि किसानों का कहना है कि समिति पर 10 दिनों से यूरिया मौजूद नहीं है। ममरी समिति के सचिव अतीक अहमद और रोशन नगर समिति के सचिव दीप सिंह यादव का कहना है कि यूरिया का स्टाक अभी चार दिन पूर्व ही समाप्त हुआ है। इसके लिए जिले पर मांग भेजी गई है। उम्मीद है कि 2 दिन बाद यूरिया की ट्रक आ जाएगा। संवाद