फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्नी को ले जाने की जिद में हाईटेंशन लाइन के टाॅवर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
हाई टेंशन लाइन के टाॅवर पर बैठा युवक। संवाद
विज्ञापन
अमीरनगर। ससुराल से पत्नी को घर ले जाने की जिद में एक युवक हाईटेंशन लाइन के टाॅवर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद युवक बमुश्किल नीचे उतरा।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव दीक्षितपुर निवासी योगेश कुमार की ससुराल मोहम्मदी क्षेत्र के गांव कोटनाथ में है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक योगेश आए दिन शराब के नशे में पत्नी सुलोचना से मारपीट करता है। उसके दो बच्चे हैं। इससे परेशान होकर मंगलवार को सुलोचना के पिता रामसागर अपनी पुत्री को मायके ले आए थे। बुधवार को योगेश कुमार आया और सुलोचना को घर ले जाने की जिद करने लगा।
मायके वालों के मना करने पर वह गांव मगदापुर के बाहर हाईटेंशन लाइन के टाॅवर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज अमीरनगर राघवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे, लेकिन युवक टाॅवर से नहीं उतरा। इसके बाद सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह के आश्वासन पर वह नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए सीएचसी मोहम्मदी भेजा। युवक नशे में धुत बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें