फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहर की झाल में फंसा मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव किरियारा के पास शारदा नहर की झाल में ग्रामीणों ने एक महिला का शव फंसा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। इसके बाद यूपी 112 और उचौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निकलवाकर माॅर्चरी भिजवाया है।
विज्ञापन

महिला के शरीर पर हरे रंग का पेटीकोट है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 12 दिन पहले 16 जुलाई को भी इसी जगह एक पुरुष का शव नहर की झाल में फंसा मिला था। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की आयु करीब 45 वर्ष है। शव करीब 10 दिन पुराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें