फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओवरब्रिज की सीढि़यों पर मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हीरालाल धर्मशाला के समीप बने ओवरब्रिज की सीढि़याें पर महिला का शव मिला है। आसपास के लोगों के मुताबिक, महिला रेलवे स्टेशन के आसपास रहकर भीख मांगती थी।
विज्ञापन

मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के लिए बने ओवरब्रिज की सीढि़यों पर महिला का शव पड़ा दिखा तो अफरातफरी मच गई। शव पड़े होने की सूचना पर आसपास के दुकानदार भी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर शहर कोतवाल अंबर सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 40 साल है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि महिला का शव ओवरब्रिज की सीढि़यों पर बरामद हुआ है। वह नशे की आदी थी। शव के पास से मिले झोले में शराब के पाउच, बीड़ी और तंबाकू मिली है। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें