फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : 23 फरवरी को जीआईसी मैदान में होगा समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले विवाह की तिथियां तय कर दी गईं हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

लखीमपुर, नकहा, फूलबेहड़, ईसानगर व धौरहरा ब्लाॅक और नगर पालिका लखीमपुर, नगर पंचायत धौरहरा, नगर पंचायत खीरी टाउन और नगर पंचायत ओयल के जोड़ों का विवाह 23 फरवरी को लखीमपुर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। यहां 600 कन्याओं का विवाह कराया जाना है।
इसी दिन निघासन में सामूहिक विवाह समारोह होगा। यहां निघासन, रमियाबेहड़ ब्लॉक व नगर पंचायत निघासन, नगर पंचायत सिंगाही के करीब 240 जोड़ों का विवाह होगा।
विज्ञापन

25 फरवरी को मितौली में मितौली और बेहजम के करीब ढाई सौ जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके बाद दो मार्च को गोला में आयोजन होगा। यहां कुंभी गोला, बिजुआ ब्लॉक व नगर पंचायत मैलानी और नगर पालिका गोला के तीन सौ से ज्यादा जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
दो मार्च को ही मोहम्मदी में मोहम्मदी, पसगवां ब्लॉक और नगर पालिका मोहम्मदी, नगर पंचायत बरबर के जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया की सामूहिक विवाह की तिथियां तय कर दी गई हैं। विवाह स्थल के चयन, ग्राम पंचायत से सचिवों की ओर से अवेदिका के अविवाहित होने के प्रमाण पत्र, कार्यक्रम स्थल पर सामग्री वितरण के संबंध दिशा- निर्देश जारी किए गए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें