फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, नहीं आए डाॅक्टर, हो गई माैत

Tue, 06 Jan 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ईसानगर पीएचसी में परिजनों से बात करते विधायक विनोद शंकर अवस्थी। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टरों व स्टाफ की कथित लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो गई। आरोप है, महिला पीएचसी के अंदर खड़ी एंबुलेंस में एक घंटे तक तड़पती रही। स्टाफ उसे देखने नहीं आया। इस दाैरान उसका प्रसव हो गया। जब तक उसे भर्ती कराया गया गया, तब तक उसकी माैत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

ईसानगर क्षेत्र के गांव शिवपुर निवासी रामावती (40) पत्नी रामकिशुन को मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी प्रसूता को करीब एक घंटे तक एंबुलेंस में ही पड़े रहने दिया गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद डाॅ. एए खान और एएनएम उसे देखने तक नहीं आईं। आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई और एंबुलेंस में ही रामावती का प्रसव हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल के अंदर ले जाया गया लेकिन तब तक प्रसूता रामावती को अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम और डाॅक्टर की लापरवाही को मौत का कारण बताया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एएनएम और डाॅक्टर की फटकार लगाते हुए, फोन पर सीएमओ से बात की। पूरे मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें