फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पिकअप ने रौंदा

Mon, 04 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राम मूर्ति देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव रमियाबेहड़ में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 60 वर्षीय राममूर्ति देवी की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

राममूर्ति देवी पत्नी नत्थू सुबह घर से टहलने निकली थीं। ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही ढखेरवा की ओर से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद कुछ समय के लिए ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। राममूर्ति के पति और तीन बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनो बेटों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें