फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: काठमांडो में यूरो व अमेरिकन डाॅलर से भरा ट्रक पकड़ा गया

विज्ञापन
नेपाल के काठमांडू में विदेशी मुद्रा के  साथ पकड़ा गया अ​भियुक्त। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। सोमवार रात को नेपाल की राजधानी काठमांडो की टोखा नगर पालिका के तहत रसुवा जिले के केरूंग की तरफ जा रहे एक ट्रक से यूरो और अमेरिकी डाॅलर के रूप में कुल 25 करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ एक नेपाली युवक को पुलिस ने पकड़ा है। नेपाल में इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है। काठमांडो के अनुसंधान कार्यालय के एसएसपी रमेश वस्नेत ने बताया कि सोमवार रात को टोखा नगर पालिका अंतर्गत के झोर क्षेत्र में रसुवा जिले के केरूंग से आ रहे ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें चालक की सीट के पीछे छिपा कर रखे गए 25 करोड़ के यूरो व अमेरिकन डाॅलर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रक के साथ नेपाल पुलिस ने सिंधु पाल चैक जिले के भोटेकोसी गांव निवासी 43 वर्षीय कुसान लामा को पकड़ा है। बताया गया कि पकड़ा गया उक्त नेपाली युवक इससे पहले भी सात किलो सोने की तस्करी में पकड़ा गया था और तीन साल की जेल काटकर वापस आया था। एसएसपी रमेश वस्नेत ने बताया है कि पकड़े गए नेपाली युवक ने पूछताछ में बताया कि उसे उक्त रकम काठमांडो की सामाखुशी स्थान पर किसी चीनी नागरिक ने दी थी।
विज्ञापन

जिसे वह केरूंग होते हुए चीन के रसुवा नाका तक ले जा रहा था। जहां से उक्त मुद्रा की खेप चीन जानी थी और वहां से सोना आना था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें