दुधवा-गौरीफंटा रोड पर बार्डर से पहले पलटा पड़ा ट्रक।
गौरीफंटा। दुधवा-गौरीफंटा रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण सोमवार को नेपाल जा रहा एक मालवाहक ट्रक पलट गया। हादसे में उसमें रखे तारकोल के ड्रम इधर-उधर फैल गए।
दुधवा-गौरीफंटा रोड पर बार्डर से पहले सोमवार सुबह नौ बजे मथुरा से महेंद्रनगर (नेपाल) जा रहा ट्रक रोड के नीचे उतर गया और पलट गया। इस दौरान उसमें लदे तारकोल के ड्रम जंगल में गिरकर फैल गए। राहगीरों ने ट्रक में फंसे चालक व सहचालक को सकुशल बाहर निकाला।
यहां बता दें कि रोड जर्जर होने के कारण यहां आए दिन वाहनों के पलटने की घटनाएं होती रहती हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। वाहनों के बेहद धीमी रफ्तार से गुजरने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। संवाद