फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, तीन खंभे धराशायी, आठ घंटे गुल रही बत्ती

Thu, 24 Sep 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हिदायत नगर चौराहे पर गिरे बिजली के खंभे को हटाती टीम। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के हिदायत नगर चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विशालकाय पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया। पेड़ की चपेट में तीन विद्युत खंभे टूटकर गिर गए और तार भी टूट गए। इससे करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुख्य चौराहे पर पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

हल्की बारिश के बीच हुए हादसे में गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। सूचना पर नई बस्ती उपकेंद्र के एसडीओ शैलेंद्र सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका टीम की मदद से शाम करीब साढ़े छह बजे तक पेड़ काटकर हटाया गया। इसके बाद टूटे खंभे हटाकर नए लगाए गए और तार जोड़ने का काम शुरू किया गया।
एसडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। टीम काम में लगी है और रात 10 बजे तक आपूर्ति चालू हो जाएगी। दोपहर से रात तक बिजली न मिलने से हिदायत नगर, सुआगाड़ा समेत कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-
पटरी पर नहीं आ रही बिगड़ी बिजली व्यवस्था

मझगईं। करीब दो माह से मझगईं क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बिजली कटौती से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।

समाजसेवी धर्मपाल चौधरी, रामस्वरूप, रवींद्र कुमार, लल्लूराम चौरसिया, मनमोहन सिंह, समीर पांडे और अवधेश मिश्र आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक 24 घंटे में मात्र आठ-दस घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे उमस भरी गर्मी में रात के अंधेरे में तराई के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें