फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वनटांगिया गांव के पास बाइक सवारों के सामने अचानक आया बाघ

Sat, 25 Jul 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रास्ते में विचरण करता बाघ। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। पल्हनापुर वन वीट क्षेत्र में शुक्रवार रात बाघ दिखने से वनटांगिया गांव के लोगों में दहशत फैल गई। जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव लौट रहे बाइक सवार ग्रामीणों के सामने अचानक बाघ आ गया। गनीमत रही कि उन्होंने समय रहते बाइक रोक दी। इसके बाद बाघ घनी झाड़ियों की ओर चला गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोला से अपने जंगल के अंदर बसे वनटांगिया गांव लौट रहे राजेश्वर सिंह और उनके साथियों की बाइक की रोशनी अचानक झाड़ियों पर पड़ी, जहां एक बाघ बैठा था। बाघ को देखते ही युवकों ने तुरंत बाइक रोक दी। बाइक की तेज रोशनी और शोर सुनकर बाघ कुछ देर रुका, फिर रास्ते से हटकर घने पेड़ों की ओर चला गया।
विज्ञापन

रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि वनटांगिया पूरा गांव जंगल के बीच बसा है। चारों ओर जंगल होने से वन्यजीवों का विचरण होता रहता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें