फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिप्सी के आगे-आगे चलता रहा बाघ, सैलानियों ने कैमरे में कैद किया

Thu, 12 Mar 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में सैलानियों के आगे चलता बाघ। स्रोत सैलानी
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में बृहस्पतिवार सुबह सफारी पर निकले पर्यटकों को उस समय रोमांचक अनुभव मिला, जब एक बाघ अचानक झाड़ियों से निकलकर जिप्सी के सामने आ गया। कुछ देर तक वह जिप्सी के आगे-आगे सड़क पर चलता रहा।
विज्ञापन

लखनऊ से आए पर्यटकों का दल गाइड दीपक के साथ सुबह की शिफ्ट में दुधवा रेंज के जंगलों में भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान एक बाघ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गया और जिप्सी के सामने चलता हुआ आगे बढ़ने लगा।
बाघ को इतने करीब देखकर कुछ पल के लिए सैलानियों की सांसें थम गईं। हालांकि बाघ शांत था और बिना किसी हड़बड़ी के आगे बढ़ता रहा। कुछ देर बाद वह सड़क से मुड़कर जंगल की घनी झाड़ियों में ओझल हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान सैलानियों और गाइड ने इस रोमांचक पल को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद कर लिया। पर्यटकों ने बताया कि दुधवा की यह सफारी उनके लिए यादगार बन गई। जंगल में इस तरह खुले में बाघ को देखना उनके लिए किसी खास अनुभव से कम नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें