फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कलशयात्रा के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

Thu, 12 Mar 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सिर पर कलश रखकर पूजन के लिए जाती महिला श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के गांव बरोठा स्थित बुढ़वा बाबा शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को पंचकुंडीय श्रीगायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। पहले दिन सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गांव में शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक बृजेंद्र त्रिपाठी ने सहयोगी आचार्य जगदंबा प्रसाद पांडे के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना, गौरी-गणेश पूजन और देव पूजन कराया। महायज्ञ के मुख्य यजमान चुन्नेलाल कश्यप, कमलेश विश्वकर्मा, राकेश जायसवाल, डॉ. सुरेश त्रिपाठी और राजेश ओझा रहे।
इस अवसर पर बृजेंद्र त्रिपाठी ने जल कलशयात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ में पंचतत्वों का विशेष महत्व होता है और जल उनमें प्रमुख तत्व है। इसलिए यज्ञ से पूर्व जल कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

कलशयात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई प्राचीन बीर बाबा मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। यात्रा में केके विश्वकर्मा, अंकित जायसवाल, श्याम प्रकाश सोनी, ज्ञान प्रकाश और रमेशानंद सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार पंचकुंडीय श्रीगायत्री महायज्ञ 16 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें