आधार अपडेट के लिए पलिया डाकघर में लगी कतार। संवाद
पलियाकलां। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद लोग आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए डाकघर के बाहर घंटों लाइन में खड़े हैं। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम तक चलता रहता है।
डाकघर के बाहर का नजारा बेहद कष्टदायक है। महिलाएं अपने छोटे बच्चों को चादरों में लपेटकर गोद में लेकर भीड़ में खड़ी रहती हैं। टोकन पाने की अनिश्चितता और आधार अपडेट कराने की मजबूरी के कारण लोग अपनी बारी आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस भी तैनात की गई है। ग्रामीणों और नागरिकों का कहना है कि व्यवस्थाओं में सुधार होने से इस भीषण सर्दी में बुजुर्गों और बच्चों को काफी राहत मिल सकती है।
-
जनसेवा केंद्रों पर सेवा बंद होने से बने हालात
जनसेवा केंद्रों पर आधार अपडेट की सेवा बंद हो गए हैं। माना जा रहा है कि ये हालात इसी वजह से बने हैं। एसआईआर में भी इस समय आधार की विशेष जरूरत है। दूसरी तरफ सरकार ने बैनामे में आधार के सत्यापन का नया नियम जारी कर दिया है। इस वजह से नाम में त्रुटि वाले लोग डाकघर में आधार अपडेट कराने के लिए पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से भीड़ लग रही है।