फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओवरटेक करते समय गन्ने से भरी दो ट्रॉली पलटी

Wed, 04 Feb 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। थाना क्षेत्र के भीरा-पलिया हाईवे पर सुंदरवल राइस मिल के पास सोमवार रात करीब 9 बजे ओवरटेक के दौरान गन्ने से भरी दो ट्रॉली पलट गईं, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और आवागमन डेढ़ घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक बिजुआ के गांव फुटहा निवासी छोटू ट्रॉली में गन्ना भरकर बेहजम क्रशर पर जा रहे थे। पीछे से अग्गर खुर्द गांव के दीपू भी ट्रॉली में गन्ना लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पीछे चल रहे ट्रैक्टर सवार ने हाॅर्न बजाया और साइड मांगकर ओवर टेक करने का प्रयास किया। इसके बाद आगे चल रहे छोटू ने साइड न देकर ट्रैक्टर की रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में दोनों ट्रॉली पलट गईं।
सौभाग्यवश चालकों को हल्की चोटें ही आईं। हाईवे पर गन्ना बिखरने और ट्रॉली पलटने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सुंदरवल चौकी पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रॉली और गन्ना हटाकर ट्रैफिक बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें