फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुलेट के साइलेंसर में छिपा था सांप, मिस्त्री की दुकान पर मचा हड़कंप

Thu, 27 Aug 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बुलेट बाइक से निकलता सांप। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शाहपुरा कोठी चौराहे के पास बृहस्पतिवार को घर में खड़ी एक युवक की बुलेट बाइक में सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। युवक बाइक लेकर सीधे मरम्मत की दुकान पर पहुंचा और मिस्त्री को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि सांप साइलेंसर के पास छिपा था।
विज्ञापन

बाइक दुकान पर पहुंचते ही मिस्त्री और आसपास के लोगों ने सांप निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक कोशिश के बाद भी वह बाहर नहीं निकला। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद सांप बाहर निकला और तेज गति से रेंगता हुआ पास की झाड़ियों में चला गया। सांप के निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना को लेकर आसपास काफी देर तक चर्चा होती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें