फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 993 रुपये का झटका, कारोबारियों की सांस अटकी

Fri, 01 May 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दिनेश सचदेवा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक मई से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी ने शहर के छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,078.50 रुपये से बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है। यानी एक सिलिंडर पर करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पांच किलो वाले छोटे सिलिंडर के दाम में भी 261 रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

अचानक बढ़े खर्च से चाय, चाउमिन, डोसा, पराठा रोल, चाट और पूड़ी-सब्जी बेचने वाले छोटे दुकानदार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। गांधी पार्क, मेला मैदान, बेहजम रोड, खीरी रोड, सौजन्या चौक, गांधी विद्यालय चौराहा और तहसील रोड पर कारोबार करने वाले दुकानदारों का कहना है कि अब दुकान चलाना मुश्किल हो गया है।
दुकानदारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यदि खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाते हैं तो ग्राहक कम हो सकते हैं और दाम नहीं बढ़ाते तो घाटा उठाना पड़ रहा है। कई कारोबारियों ने बताया कि मजबूरी में लकड़ी और कोयले की भट्ठी का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, हर चीज उस पर तैयार करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

-

एकदम से करीब 993 रुपये बढ़ाना गलत है। छोटे दुकानदार इसे कैसे संभालेंगे? सरकार को इस पर जरूर सोचना चाहिए, नहीं तो छोटे कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

-दिनेश सचदेवा, वेंडर


इतनी महंगी गैस में दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। अगर चाय के दाम बढ़ाएं तो ग्राहक कम होंगे और न बढ़ाएं तो नुकसान होगा।
-सचिन कश्यप, चाय विक्रेता


महंगे सिलिंडर में काम करना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में भट्ठी का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन हर चीज उस पर नहीं बन सकती।
-फुरकान, कबाब-पराठा विक्रेता
-

पहले ही लागत बढ़ी हुई थी, अब गैस सिलिंडर के दाम ने कमर तोड़ दी है। रोज का खर्च निकालना भी भारी पड़ रहा है।
-प्रमोद सिंह, समोसा-टिक्की विक्रेता

दिनेश सचदेवा

दिनेश सचदेवा

दिनेश सचदेवा

दिनेश सचदेवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें