फरधान। जिला अस्पताल में एक चिकित्सक पर दबाव बनाकर मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया, देवकली के मेडिकल काॅलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह साल की एक बच्ची के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। तभी दो युवक सतीश व मतीन उक्त बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाने लगे।
मामले का संज्ञान लेते हुए उप प्राचार्य डॉ. राजेश झिंगरन व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके कोली ने युवकों को पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पकड़े गए दोनों आरोपियों सतीश कुमार निवासी लकेसर और वीरेंद्र कुमार निवासी पकरिया के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया गया है। संवाद