फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत जा रहे पंचायत सहायक की गर्दन में फंसा ब्लेड वाला तार, हालत गंभीर

Sun, 10 May 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कफारा चौकी क्षेत्र के अकठी गांव में शुक्रवार को ब्लेड वाले तार की चपेट में आने से पंचायत सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। गर्दन में तार फंसने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। अकठी गांव निवासी 26 वर्षीय पंचायत सहायक विनोद कुमार शुक्रवार को बाइक से गन्ने के खेत का सर्वे कराने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव के पूरब स्थित रास्ते पर दूसरे के खेत में लगाया गया ब्लेड वाला तार अचानक उनकी गर्दन में फंस गया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल मोतीपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति चिंताजनक बनी रहने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार विनोद कुमार का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि खेतों और रास्तों पर लगाए जा रहे ब्लेड वाले तार लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक तारों को तत्काल हटवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें