फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर के अंदर फंदा...बाहर पड़ा मिला महिला का शव

Tue, 17 Feb 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के गांव दीक्षितपुर में मंगलवार को 50 वर्षीय उर्मिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा नजर आया। पुलिस के मुताबिक मृतका के घर के भीतर कुंडे में फंदा लटकता पाया गया, वहीं शव घर के बाहर जमीन पर पड़ा हुआ था। हालांकि, परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गांव दीक्षितपुर निवासी रमेश की पत्नी उर्मिला का शव मंगलवार को सुबह घर के बाहर जमीन पर पड़ा मिला। पति रमेश हैदराबाद में एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं। गांव वालों ने फोन पर घटना की सूचना दी। इसके बाद रमेश गांव पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। औरंगाबाद चौकी इंचार्ज सुनील तिवारी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
उधर, ग्रामीणों ने बताया कि बेटे और बहू के बीच आपस में विवाद हो रहा था। इसी दौरान मृतका दोनों के बीच समझौता कराने के लिए गई थी। इसी दौरान धक्का लगने की वजह से वह गिर गई। इससे उसके सिर में चोट आई। सिर में हल्की खरोंच और खून निकलने की पुष्टि स्थानीय पुलिस द्वारा भी की गई है।
विज्ञापन


वर्जन

प्रथम दृष्टया परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने की बात कही है। पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतका का पति घर से बाहर था। जब लौटा तो इसका खुलासा हुआ। फिलहाल हल्की खरोंच और गले पर निशान हैं, यह कैसे पड़े इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

यादुवेंद्र यादव, सीओ मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें