फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इमली चौराहे से आनंद सिनेमा तक बनेगी नई डामर सड़क

Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आनंद सिनेमा चौराहे के पास गड्ढे में तब्दील सड़क। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के इमली चौराहे से आनंद सिनेमा चौराहे तक 830 मीटर लंबे मार्ग का 27.84 लाख रुपये से पुनर्निर्माण कर नई डामर सड़क बनाई जाएगी। नगर पालिका परिषद ने धनराशि स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बरसात खत्म होते ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

लंबे समय से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। हाल ही में राहत के लिए गड्ढों की पैचिंग कर अस्थायी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब पूरे मार्ग का नए सिरे से डामरीकरण होगा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बरसात में डामर बिछाना संभव नहीं है, इसलिए बारिश समाप्त होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि लंबे समय से शहर की कुछ सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे पूरा कर लिया गया है। शासन से मंजूरी भी मिल गई है। जल्द ही आर्यकन्या चौराहे से बक्शा मार्केट होते हुए मेला रोड, कचहरी मार्ग से दुखहरन नाथ मंदिर तिराहा और इमली चौराहे से आनंद सिनेमा चौराहे तक की तीनों डामर सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें