फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंग्लुरु से चोरी कर भागा एक नेपाली पकड़ा गया

विज्ञापन
बरामद माल।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने बरामद किए 802 ग्राम सोने के जेवरात
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। बीते माह भारत के बेंग्लुरु से सराफा की दुकान से चोरी कर भागे एक नेपाली युवक को नेपाल पुलिस ने सीमा से लगे नेपालगंज जिला की खजुरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 802 ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से लगे बांके जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी मधुसूदन न्योपाने ने बताया कि जिले की धनोली व राधपुर थाने की पुलिस टीम ने खजुरा गांव में घूमते एक युवक पर शक होने पर उसे रोका गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मिले काले बैग में सोने के हार, मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, चेन, अंगूठी, झुमकी, कान कुंडल समेत करीब 802 ग्राम 73 मिलीग्राम के सोने के जेवरात बरामद हुए। युवक ने पूछताछ में अपना नाम अशोक बहादुर सिंह निवासी बझांग नेपाल बताया है। युवक ने बताया कि वह बीते माह 17 अप्रैल को भारत के बेंग्लुरु शहर की एक दुकान से जेवरात चोरी कर लाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें