फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नाबालिग से दरिंदगी के प्रयास में मनचले को चार साल की कैद

Mon, 30 Jun 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नाबालिग से दरिंदगी का प्रयास करने वाले मनचले को एडीजे नूरी अंसार ने चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 24 नवंबर, 2014 को शाम सात बजे शौच के लिए खेत गई थी। इसी थाना क्षेत्र के गांव गुरैनी मजरा अभयपुर के रहने वाला मुन्ना कंजड़, किशोरी को पकड़कर गन्ने के खेत में खींच ले गया था और उससे जोर जबरदस्ती की थी। मामले में किशोरी के पिता ने मुन्ना कंजड़ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
धौरहरा पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म की धारा में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें अदालत ने सुनवाई के बाद सोमवार को अपने फैसले में आरोपी मुन्ना कंजड़ को छेड़खानी और मारपीट मामले में दोषी साबित पाते हुए चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें