फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नाना को खेत में खाना देने जा रहे किशोर पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल भोला।संवाद
विज्ञापन
निघासन। मझगईं थाना क्षेत्र के गांव मुर्गहा में रविवार को एक किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुर्गहा निवासी सुरेंद्र कुमार का 12 वर्षीय बेटा भोला रविवार दोपहर खेत में काम कर रहे अपने नाना छत्रपाल को खाना देने निकला था। रास्ते में गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। भोला की चीख सुनकर पीछे आ रहे वन रक्षक रंजीत कुमार और देशराज मौके पर पहुंचे।
तेंदुए को बच्चे पर हमला करते देख दोनों वन रक्षकों ने लाठी-डंडों से हमला कर तेंदुए को खदेड़ा और भोला की जान बचाई। हमले में भोला की पीठ और गर्दन पर तेंदुए के पंजों और दांतों के गहरे निशान बन गए हैं। गंभीर रूप से घायल भोला को परिजन पलिया सीएचसी ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। मझगई रेंजर अंकित सिंह ने बताया स्टाफ मौके पर मौजूद था और उन्होंने ही बच्चे की जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें