फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिविर के चौथे दिन योग से कमर दर्द का उपचार बताया

विज्ञापन
कमर दर्द से राहत देने के लिए साधकों को योगाभ्यास करते हुए। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में भारतीय योग संस्थान की ओर से आयोजित हड्डी रोग निवारण शिविर के चौथे दिन रविवार को कमर दर्द का योग से उपचार बताया गया। बताया कि नियमित योगाभ्यास से जटिल से जटिल दर्द से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही दिनचर्या और खानपान में भी सुधार करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

शिविर प्रभारी शशिकांत श्रीवास्तव ने हड्डी रोगों से संबंधित कई आसन कराए। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ. डीएन शुक्ला ने सूक्ष्म क्रियाओं के बाद गहरे लंबे श्वास, ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र संपन्न कराया l वरिष्ठ योग प्रशिक्षक राज नारायण वर्मा ने हस्तोत्थानासन, अर्द्ध चक्रासन, केंद्र प्रमुख शत्रुघ्न लाल त्रिवेदी ने कोणआसन, केंद्र प्रमुख राजेश कुमार ने उष्ट्रासन, अर्द्ध धनुरासन, मेरु आकर्षणआसन, अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने शवासन कराया। राजनरायन वर्मा ने कमर दर्द का योगिक उपचार व नियमित योगाभ्यास के लाभ बताए। शिविर प्रभारी शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर सोमवार को समाप्त हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें