फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक खोखा और चार घर जले

Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदी रोड और कुकरा के गौहनिया मोहल्ला में हुई घटना
विज्ञापन

नगर की मोहम्मदी रोड पर एक खोखे और कुकरा में आग से चार घर जल गए, जिनमें हजारों का नुकसान हुआ है।
नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी सुन्दर लाल ने मोहम्मदी रोड पर पुरानी चुंगी चौकी के पास जलपान की दुकान खोल रखी है। मंगलवार को आधी रात खोखा जलता देख पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने फायर सर्विस को जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस आग से खाद्यान्न सामग्री, घी, तेल, शकर, मैदा, फ्रीजर, रैक, काउंटर आदि जल गया, जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक ने रंजिशन आग लगाने की सूचना कोतवाली पुलिस में दी है।
विज्ञापन

कुकरा। कस्बे में चौराहे के निकट गौहनिया मोहल्ला में रात दो बजे आग लगने से रफीउल्ला, हिमायतुल्ला, इनायतुल्ला और नसीम कुर्रैसी के घर जल गए हैं। घरों में 28 हजार नकदी, 25 बोरी सीमेंट, मोबाइल, खराद मशीन और घर का सारा सामान जल गया। बताते हैं कि पशुओं को मच्छरों से बचाने को जलाई गई आग ने छप्पर को पकड़ लिया, जिससे चारों घर जल गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें