फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों के झुंड ने 20 एकड़ में लगा गन्ना किया बर्बाद

Mon, 06 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हाथियों के द्वारा बर्बाद फसल दिखाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : किशोरी की बरामदगी को लेकर बंद बाजार। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। दुधवा नेशनल पार्क से निकले हाथियों के झुंड ने रविवार रात मझगईं रेंज के गांव चौखड़ा फार्म में किसानों के खेतों में घुसकर करीब 20 एकड़ गन्ने के साथ धान और केले की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। किसानों ने पटाखे दागकर और ट्रैक्टरों से हांका लगाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

हाथियों का झुंड खल्ला गुरुद्वारा के आगे खेतों में घुस आया। किसानों के अनुसार, मोहम्मद खान का दो एकड़ गन्ना, बलजिंदर सिंह का एक एकड़ गन्ना व एक एकड़ केला, बटेशुर का एक एकड़ गन्ना, सियाराम भार्गव का एक एकड़ गन्ना, राधेश्याम भार्गव का एक एकड़ गन्ना, बृजमोहन का पांच बीघा गन्ना, नवदीप सिंह का धान व गन्ना, जसविंदर सिंह का ढाई एकड़ गन्ना, स्वर्ण सिंह का एक एकड़ गन्ना, सुखदेव सिंह का तीन एकड़ गन्ना, बलजीत सिंह का एक एकड़ गन्ना, नरेंद्र सिंह लाडी का एक एकड़ गन्ना, जोगिंदर सिंह का डेढ़ एकड़ गन्ना तथा समीर पांडे का पांच एकड़ गन्ना बर्बाद हो गया।
किसानों का आरोप है कि वन विभाग और पार्क प्रशासन हाथियों को खेतों में घुसने से रोकने के प्रभावी प्रयास नहीं कर रहा है, जिससे आए दिन फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने और तार फेंसिंग दुरुस्त कर हाथियों को जंगल में ही रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। सफाई कराकर तार फेंसिंग दुरुस्त कराई जाएगी। क्षेत्र में लगातार गश्त भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें