फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेतों में उतरा 15 हाथियों का झुंड, छह एकड़ फसल रौंदी

Sun, 26 Jul 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घर पर मौजूद वन्यजीव के हमले में घायल रामदेवी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मझगईं। कर्बला के पास शनिवार रात जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल रौंद दी। जानकारी पर किसान श्रीप्रकाश मौर्य, शकील अहमद, जगदीश आदि ने शोर मचाकर और पटाखे दागकर काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। चिंघाड़ सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद किसान दहशत में आ गए।
विज्ञापन

हाथियों के उत्पात से किसानों की लगभग छह एकड़ गन्ने और धान की फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान श्रीप्रकाश मौर्य खेत पर पहुंचे तो तबाही देखकर हतप्रभ रह गए। पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने वन विभाग व शासन-प्रशासन से मौके का मुआयना कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सूचना पर रात में ही स्टाफ पहुंचा था। किसानों के सहयोग से करीब 15 हाथियों के झुंड को भगाया गया। नुकसान के आकलन के लिए लेखपाल से कहा गया है। जल्द किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

-
महिला पर हमला करने वाले वन्यजीव की नहीं हुई पहचान

मझगईं। बल्लीपुर गांव में शुक्रवार सुबह रामदेवी पर हमला करने वाले वन्यजीव की पहचान नहीं हो सकी है। वन विभाग को घटनास्थल पर किसी वन्यजीव के स्पष्ट निशान नहीं मिले, जबकि ग्रामीण गांव के आसपास तेंदुए के दो शावक देखे जाने का दावा कर रहे हैं।
रामदेवी शुक्रवार सुबह लघुशंका के बाद घर लौट रही थीं, तभी किसी वन्यजीव ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनके पति चंद्रभाल और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि रामदेवी के पैर में तेंदुए के शावक ने काटा था। सूचना पर मझगई रेंज के डिप्टी रेंजर मनोज यादव और वन दरोगा सतीश चंद्र मिश्र ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन वन्यजीव के निशान नहीं मिले। वन विभाग ने फिशिंग कैट या सियार के हमले की संभावना से भी इन्कार नहीं किया है।
इधर, बेला गांव में वन्यजीव के हमले में घायल श्रीकृष्ण का वन विभाग के अधिकारियों ने हाल जाना और जल्द आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।
वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि बेला और बल्लीपुर दोनों स्थानों पर जांच में ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला, जिससे हमलावर वन्यजीव की पहचान हो सके। बेला के घायल श्रीकृष्ण को शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाएगी और दोनों क्षेत्रों में गश्त जारी है।

घर पर मौजूद वन्यजीव के हमले में घायल रामदेवी। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें