फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रेन के आगे कूदी युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र की एक युवती ने प्रेम प्रसंग में आई रुकावटों से आहत होकर ट्रेन के आगे कूद गई। हादसे में युवती का पैर कट गया। सीतापुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मैगलगंज कोतवाली के गांव निवासी बीस वर्षीय एक युवती मंगलवार रात शाहजहांपुर की तरफ से आ रही स्पेशल यात्री ट्रेन के आगे आत्महत्या करने के लिए कूद पड़ी। ट्रेन चालक ने युवती को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाया। हादसे में युवती का एक पैर कट गया। चालक युवती को ट्रेन में बैठाकर मैगलगंज रेलवे स्टेशन ले गया।
घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर स्थानीय पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने युवती को उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन परिजनों के विरोध के कारण उसने यह दुखद कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें