फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी से लालपुर बैरियर तक बनेगा फोरलेन मार्ग

Mon, 13 Oct 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला रोड गोटैय्याबाग मोड़ पर सड़क की हो रही पैमाइश। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों को जाम से कुछ राहत मिलने वाली है। शासन ने संकटा देवी चौराहे से लालपुर बैरियर तक फोरलेन मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दी है। इसकी लंबाई 3.65 किलोमीटर व चौड़ाई 22 मीटर होगी।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने जिम्मेदार विभागों के अफसरों के साथ सड़क की पैमाइश की। इस बीच पक्के अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश भी दिए गए। सीडीओ ने बताया कि अभी यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। इस वजह से शहरवासियों को जाम की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। शासन के समक्ष यह मामला रखकर समाधान के लिए कई दौर की बैठकें की गईं। इसके बाद निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति देते हुए 31.61 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस बजट में पाइप लाइन और बिजली खंभों की शिफ्टिंग भी शामिल है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
इस परियोजना के अंतर्गत शहर की सबसे व्यस्त कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव घटेगा और क्रॉसिंग पर घंटों तक जाम नहीं लगेगा। सोमवार को सीडीओ ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के लिए अभी बजट निर्धारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें