फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
पैदल मार्च निकालते किसान।
विज्ञापन
आज से क्रमिक भूख हड़ताल की किसानों ने दी चेतावनी
विज्ञापन

पलियाकलां। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर रविवार को किसानों ने शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और भुगतान की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि सोमवार से मिल परिसर में ही क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। उधर, किसान नेता वीएम सिंह ने फेसबुक लाइव के जरिये किसानों को संबोधित किया।
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आठवें दिन किसानों ने शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च निकाला। मार्च भीरा रोड, बाईपास रोड, संपूर्णानगर रोड होते हुए स्टेशन रोड, भीरा रोड होकर वापस मिल में जाकर समाप्त हुआ। पैदल मार्च के दौरान सभी दुकानदारों, राहगीरों व अन्य लोगों से किसानों ने उनके समर्थन में खड़े होने की अपील की ताकि गन्ना भुगतान मिलने से व्यापार को भी गति मिल सके। उधर, मिल में किसानों ने पुरजोर तरीके से बकाया भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने भी किसानों को फेसबुक लाइव के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मिल को चेताया कि जितने दिन किसान धरने पर टिक गया उतने दिन ही मिल के लोगों को परेशानियां होने वाली हैं। किसान अपने हक का पैसा मांग रहा है जिसको वह चीनी मिल से लेकर रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों ने किसान संयुक्त मोर्चा पलिया के तत्वाधान में डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार को दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसान चीनी मिल को अपना गन्ना आपूर्ति करना नहीं चाहता है, इस स्थिति में किसानों का गन्ना दूसरी बेहतर भुगतान करने वाली मिलों को आवंटित किया जाए। किसानों ने ज्ञापन में छह दिसंबर को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें