फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीजल लेने जा रहे किसान की टैंकर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
मृतक कपिल वर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव ओदरहना निवासी एक किसान की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव ओदरहना निवासी कपिल वर्मा (42) मंगलवार को स्कूटी से डीजल लेने के लिए कैमहरा जा रहे थे। वह गांव के बाहर निकले ही थे कि मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर नहर पुल के पार उनके आगे एक ई-रिक्शा कैमहरा की तरफ जा रहा था। उसी समय कैमहरा की तरफ से एक गैस टैंकर लखीमपुर की ओर आ रहा था।
ग्रामीणों ने बताया ई-रिक्शा टैंकर से टकराकर पीछे बैक होकर कपिल की स्कूटी से टकरा गया। इससे कपिल गिरकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे दब गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और हंगामा करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों के कब्जे से ट्रक चालक को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने सड़क जामकर कुछ देर हंगामा किया। सड़क पर ट्रैक्टर ट्राॅली लगाकर जाम करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस के समझाने पर ग्रामीण मान गए। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के भाई राकेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें