पलियाकलां। नगर के सुभाष नगर स्थित बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीएल भार्गव के आवास में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर के एक कोने में सांप दिखाई देने पर परिजनों ने स्थानीय वन्यजीव व सर्प मित्र रामगोविंद रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सावधानी से खोजबीन कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। पहचान में सांप गैर-विषैला धामन (इंडियन रैट स्नेक) निकला। बताया गया कि वह चूहों की तलाश में रिहायशी इलाके में आया था। संवाद