फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
आनंद, फाइल फोटो
विज्ञापन
बेलरायां। बॉर्डर के ग्राम बदालपुरवा में रविवार को खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर छह वर्ष के बच्चे की मौत हो गई है। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बॉर्डर की ग्राम पंचायत गुलहरिया पत्थरशाह के ग्राम बदालपुरवा निवासी अशोक कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे उसका छह वर्ष का पुत्र आनंद कुमार यादव पुराने घर से पड़ोस के नए घर में आ रहा था। इस दौरान ग्राम डांगा, खलिहान मार्ग से मिट्टी लेकर तेजगति में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने की वजह से उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर तिकुनिया पुलिस को दी है। इस संबंध में तिकुनिया कोतवाली के दरोगा आलोक कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आनंद, फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें