ओयल (खीरी)। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओयल पुलिस चाैकी के सामने अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे में आवान (26) पुत्र मोबीन निवासी गुलजारनगर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। इनमें से तीन लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
कार में कुल छह लोग सवार थे। ये लोग कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। जोरदार हादसे के बाद ओयल पुलिस व आसपास के लोग मौके पर आ गए। जानकारी होते ही थाना खीरी इंचार्ज निराला तिवारी व चौकी इंचार्ज पटेल राठी मय फोर्स के जिला अस्पताल पहुंचे व जानकारी ली। घायलों में संतराम (35) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी सिकंदराबाद नीमगांव, कल्लू (17) पुत्र जावेद निवासी गुलजारनगर कोतवाली सदर सहित अमन कुरैशी (20) पुत्र आजाद कुरैशी निवासी गुलजारनगर, नौशाद अली (19) पुत्र मुस्ताक निवासी गुलजारनगर व समीर खान (20) पुत्र मुस्ताक निवासी गुलजारनगर शामिल हैं। समीर, कल्लू, अमन को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।