फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में ओपीडी रही बेहद कम, मात्र 158 मरीज ही पहुंचे

Wed, 22 Oct 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में दो दिन ओपीडी खुली, लेकिन मरीजों की संख्या न के बराबर रही। आधे दिन चली ओपीडी में महज 158 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे, जिन्हें चिकित्सकों ने दवा दी।
विज्ञापन

रविवार के बाद सोमवार को दीपावली की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी दो दिन बंद रही। मंगलवार को ओपीडी खुली, लेकिन अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। अमूमन एक दिन के अवकाश के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन त्योहार को लेकर पर्चा काउंटर महज 158 मरीजों ने ही पर्चा बनवाए। चिकित्सकों ने बताया कि सामान्य मरीज ही इलाज के लिए अस्पताल आए हैं, जिसमें अधिकांश मौसमी बुखार व बदन दर्द के ही मरीज पहुंचे। वहीं इमरजेंसी में अलग-अलग हादसों में घायल होकर आठ मरीज, जबकि सांस के तीन व आतिशबाजी से जलने से एक मरीज पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें