फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सपा नेता की कार से बछड़े की कुचलकर माैत

Fri, 02 Oct 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में बछडे़ पर कार चढ़ाता चालक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की भारत भूषण कॉलोनी में बृहस्पतिवार अलसुबह स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से बछड़े की मौत हो गई। कार सपा नेता वारिस अली अंसारी की बताई गई है। मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी गोविंद लाल मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उनके पालतू बछड़े को कुचल दिया। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद होने की बात कही गई है। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने भी कार्रवाई की मांग की है।
उधर, वारिस अली अंसारी ने बताया कि वह सुबह बाहर जा रहे थे और कार में बैठे थे। कार ड्राइवर चला रहा था। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया। सीओ जितेंद्र परिहार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें