भीरा। मुख्य बाजार में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कपड़ा व्यापारी राजेंद्र प्रसाद गोयल की पत्नी सीता रानी (66) की मौत हो गई। वे किसी काम से बाजार में सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल सीता रानी को परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाइक चालक भी घायल हुआ है, जिसे सीएचसी बिजुआ भेजा गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सीओ गोला महक शर्मा ने बताया कि महिला सड़क पर खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है। उसे सीएचसी बिजुआ भेजा गया है। वाहन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।