फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न समिति के सामने 19 मामले आए

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राज्य महिला आयोग सदस्य की अगुवाई में हुई बैठक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अगस्त के प्रथम बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.बेनजीर उमर की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न समिति की बैठक हुई, जिसमें सुनवाई के दौरान कुल 19 महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरण प्राप्त हुए हैैं। इसमे नौ प्रकरण अतिरिक्त दहेज, दो छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें, तीन मारपीट, चार प्रकरण खड़ंजा, भूमि संबंधी तथा निराश्रित महिला पेंशन के संबंध में एक प्रकरण दर्र्ज किया गया। सुनर्वाई के दौैरान संबंधित थाना एवं कोतवालियों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्र्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में तय समय के मुताबिक समिति की बैठक प्रारंभ हुई। इसमें आयोग की सदस्य आसमा सिद्दीकी, जिला प्रशासन की ओर से नामित जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह, समन्वयक/एसडीएम सदर संतोष राय, सीओ मितौली मिथलेश दीक्षित, महिला एसओ शमा नाज सिद्दीकी उपस्थित रहीं। आयोग सदस्य बेनजीर उमर ने सुनवाई के दौरान उत्पीड़न के मामलों की सुनर्वाई करते हुए संबंधित थानो, एसडीएम को आवश्यक कार्र्रवाई के लिए निर्देश दिए। साथ ही आयोग सदस्य ने प्रकरणों के निस्तारण के लिए की जाने वाली कार्रवाई से आयोग को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। अब अगली बैठक सितंबर के प्रथम बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में होगी। आयोग सदस्य बेनजीर ने अगले माह में सुनवाई के दौरान सभी नामित प्रतिनिधियों, संबंधित तहसील के एसडीएम को समस्याओं के निस्तारण के लिए उपस्थित सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें