स्थानीय पुलिस बोली, जानकारी नहीं दी
प्रधान बोले दो बाइक भी कीं बरामद
महंगापुर। शाहजहांपुर जिले की सिंधौली पुलिस ने संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव लगदहन में दबिश दी। इसमें टीम एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चली गई। स्थानीय पुलिस ने सिंधौली टीम के आने की पुष्टि की है लेकिन कहा है कि टीम ने उन्हें जानकारी नहीं दी। इधर ग्राम प्रधान का कहना है कि टीम पकड़े व्यक्ति से दो बाइक भी बरामद कर ले गई है।
शनिवार की देररात शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाने की पुलिस ने लगदहन गांव में दबिश दी और यहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चली गई। पुलिस व्यक्ति को क्यों हिरासत में लेकर गई, इस बाबत स्थानीय पुलिस कोई विशेष जानकारी होने से इंकार कर रही है हालांकि टीम के आने की पुष्टि जरूर की है। परसपुर चौकी इंचार्ज भीम सिंह यादव ने बताया कि टीम तो आई थी लेकिन उसने क्या कार्रवाई की, इस संबंध में कोई भी जानकारी उन्हें नहीं है।