फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार की घटना को छेड़छाड़ में किया दर्ज

Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ईसानगर पुलिस पर मनमानी तहरीर लिखवा कर आरोपियों को बचाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पुलिस सांप को रस्सी और रस्सी को सांप कैसे बनाती है। यह ईसानगर पुलिस की कार्रवाई से बखूबी पता चलता है। सोमवार को एसपी अरविंद सेन के समक्ष पेश होकर 14 वर्षीय एक किशोरी ने शिकायत की कि दुराचार के मामले में आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस ने मुकदमा छेड़छाड़ में दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पहुंची किशोरी का कहना था कि वह 24 जुलाई की शाम करीब सात बजे गांव के समीप गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और तमंचा दिखाकर उससे दुराचार किया। इस दौरान किशोरी ने शोर मचाया तो गांव के ही कुछ लोग मौके पर आ गए। इस बीच आरोपी युवक लोगों को आते देख पहले ही फरार हो गया। दुराचार के कारण किशोरी काफी जख्मी हो गई। किशोरी की कहानी सुनकर उसके परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही किशोरी को मेडिकल के लिए ही भेजा। आरोप है कि घटना की शिकायत एसपी से की गई तब ईसानगर पुलिस ने पीड़िता की ओर से मन मुताबिक तहरीर लेकर मुकदमा छेड़छाड़ में दर्ज कर लिया। पीड़ित किशोरी ने सोमवार को एसपी के समक्ष पेश होकर ईसानगर पुलिस की शिकायत की और आरोपी पर दुराचार की रिपोर्ट लिखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें