फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप

Tue, 15 Jul 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


जमीन के लिए हुआ विवाद, सिपाही ने नकारा
मझगईं। जमीन के लिए हुए विवाद में एक व्यक्ति ने एक सिपाही पर तोड़फोड़ करने और लूटपाट का आरोप लगाया है। उसने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। सिपाही का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी परवेज खां पुत्र आरिफ खां की तिकोनाफार्म में बल्लीपुर बस अड्डे पर ईंटा और किराने की दुकान है। वहीं पर खाली पड़ी करीब चार बिसवा जमीन पर परवेज का नौगवां निवासी कहीं और तैनात सिपाही से विवाद चल रहा है। जमीन पर परवेज का कब्जा है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। आरोप है कि सिपाही पक्ष जमीन पर कब्जा करने की फिराक में लगा था। रविवार को रात में करीब दो बजे सिपाही अपने भाई और साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचा। आरोप है कि खोखे का ताला तोड़ कर किराने का सामान और उसमें रखी हजारों की नगदी, दो हजार ईंट भरकर ले गए। उन्होंने दो नल भी तोड़ डाले और टटिया भी गिरा दी। परवेज ने सीओ को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इधर सिपाही का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। वहां उनका प्लाट है और वहीं ईंटें उतारी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें