गुरक्षिया और बोट बिरादरी को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की बात भी रखी
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। सांसदअजय मिश्र टेनी ने लोकसभा में बाढ़ कटान के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। इसके अलावा गुरक्षिया और बोट बिरादरी के लोगों को अनसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की भी मांग रखी है।
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद
अजय मिश्र टेनी ने कहा कि नेपाली नदियों और शारदा में लगातार आ रही बाढ़ के चलते यहां पर तबाही मच रही है। उन्होंने बताया कि लोकसभा में हमने बाढ़ के स्थाई समाधान की मांग रखी है। खीरी जिले के किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने से किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। शीघ्र ही गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, एसएसबी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त गुरिल्ला संगठन वालों को नियमित किए जाने, केंद्रीय विद्यालय बनवाने, रसोइयों का प्रतिवर्ष चयन प्रक्रिया समाप्त करने और उनका मानदेय बढ़ाने की मांग रखी।
इस दौरान केपी राना, संगम लाल, अशोक चौबिया, नगेंद्र सिंह सेंगर, वीरेंद्र मिश्रा, अशोक तिवारी, रामेश्वर मौर्य, बनवारी लाल यादव, राजेश चौबिया, रतीराम लोधी आदि लोग मौजूद रहे।