निघासन। मां राजराजेश्वरी मंदिर गुलरीपुरवा में वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण के पूतना वध की लीला का मंचन किया।
मां राजराजेश्वरी मंदिर गुलरीपुरवा मंदिर में सुबह हवन हुआ। पुजारी बाबा रामसनेही दास ने बताया कि यहां प्रत्येक माह की 11 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन मेें दूरदराज के लोग भाग लेते हैं।